Saturday 18 June 2016

अनुष्का के लिए विराट ने मुंबई में खरीदा 34 करोड़ का आशियाना!



मुम्बई। ।
हर किसी की चाहत होती है कि उसके पास ऐसा घर हो जिसके सामने से दरिया में उठती लहरें दिखाई देती हों और वह घर की बालकनी में बैठकर लहरों को उठता और नीचे जाता देख सके। भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने अपना ये सपना पूरा कर लिया है। विराट ने मुम्बई में 34 करोड़ की लागत से सात हजार वर्ग फीट का लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। वहीं दूसरी और माना जा रहा है कि यह घर उन्होंने अभिनेत्री और अपनी लेडी लक अनुष्का शर्मा के लिए खरीदा।

गौरतलब है कि क्रिकेट से मिले ब्रेक में विराट अनुष्का के साथ अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे है। इसी के चलते इन दिनों कई जगह पर दोनों को एक साथ स्पॉट भी किया गया है।35वीं मंजिल पर है फ्लैटउनका यह घर मुम्बई के वर्ली में एक प्रोजेक्ट के सी टावर की 35वीं मंजिल पर है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत तीन टावर बन रहे हैं, जिनमें से सी टावर सबसे लक्जरी है। यह अपार्टमेंट सात हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।


रिपोर्ट्स के अनुसार विराट काफी समय से मुम्बई में ओपन व्यू वाला फ्लैट लेना चाहते थे। इस फ्लैट में 5 बेडरूम, जबकि एक शानदार लिविंग रूम है। विराट को इस फ्लैट की पजेशन साल 2018 तक मिलने की संभावना है।युवराज हैं पड़ोसी मौजूदा समय में सर्वाधिक कमाई करने वाले भारतीय खिलाड़ी विराट अपने टीम साथी युवराज सिंह के पड़ोसी बने हैं। युवराज का फ्लैट भी इसी टावर की 29वीं मंजिल पर है।